भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19 विषयों में 1239 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 12 जून से आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
12 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
आयोग के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस और समाजशास्त्र जैसे 6 विषयों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलेगी। वहीं अन्य विषयों के लिए आवेदन बाद में अलग से जारी किए जाएंगे।
इस भर्ती के तहत परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जो 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को प्रस्तावित हैं। लिखित परीक्षा के बाद योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस बार भर्ती प्रक्रिया में पहली बार नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी शामिल किया गया है।
विषयवार पदों का विवरण
बॉटनी (Botany): 125 पद
फिजिक्स (Physics): 120 पद
जूलॉजी (Zoology): 119 पद
केमिस्ट्री (Chemistry): 116 पद
गणित (Mathematics): 107 पद
कॉमर्स (Commerce): 88 पद
जियोग्राफी (Geography): 74 पद
पॉलिटिकल साइंस: 73 पद
अर्थशास्त्र (Economics): 72 पद
समाजशास्त्र (Sociology): 71 पद
इतिहास (History): 58 पद
हिंदी (Hindi): 57 पद
अंग्रेजी (English): 56 पद
संस्कृत: 34 पद
कंप्यूटर साइंस: 29 पद
लॉ (Law): 17 पद
जियोलॉजी (Geology): 10 पद
साइकोलॉजी (Psychology): 10 पद
यौगिक विज्ञान: 3 पद
कॉलेजों में खाली पदों को भरने की बड़ी पहल
प्रदेश के 550 से अधिक शासकीय कॉलेजों में कुल 12,389 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 5,566 पद वर्तमान में रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 से अब तक यह तीसरी बड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती है। पिछले चार वर्षों में 4,913 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा स्पोर्ट्स ऑफिसर और लाइब्रेरियन के 400 से अधिक पदों पर भी भर्ती जारी है।