रतलाम- यात्रियों की सुविधा और समर वेकेशन के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है। ये ट्रेनें उधना-प्रयागराज और इंदौर-सूबेदार गंज के बीच चलाई जा रही हैं, जो रतलाम रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों से मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तर भारत के बीच सीधी कनेक्टिविटी और आसान यात्रा सुविधा मिलेगी।
उधना-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का संचालन:
ट्रेन संख्या 04106 उधना-प्रयागराज स्पेशल 12 जून से 31 जुलाई 2026 तक हर शुक्रवार और सोमवार को उधना से रात 23:25 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम (05:20/05:25), उज्जैन (07:20/07:25) और मक्सी (08:08/08:10) होते हुए अगले दिन सुबह 05:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
प्रयागराज-उधना वापसी ट्रेन:
वापसी में ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज-उधना स्पेशल 11 जून से 30 जुलाई 2026 तक हर गुरुवार और रविवार को प्रयागराज से शाम 19:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मक्सी (11:40/11:42), उज्जैन (12:30/12:40) और रतलाम (14:35/14:40) होते हुए अगले दिन रात 20:50 बजे उधना पहुंचेगी।
इंदौर-सूबेदार गंज स्पेशल ट्रेन:
ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदार गंज स्पेशल 16 जून से 29 सितंबर 2026 तक हर मंगलवार और शनिवार को इंदौर से रात 20:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (21:40/21:42), उज्जैन (22:20/22:25) और मक्सी (23:00/23:05) से होकर अगले दिन रात 20:00 बजे सूबेदार गंज पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04169 सूबेदार गंज-इंदौर स्पेशल 15 जून से 28 सितंबर 2026 तक हर सोमवार और शुक्रवार को सूबेदार गंज से सुबह 05:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मक्सी (01:10/01:20), उज्जैन (03:10/03:15) और फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (04:00/04:02) से होकर अगले दिन सुबह 04:55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
स्टॉपेज और कोच सुविधा:
दोनों ट्रेनों का ठहराव भरूच, छायापुरी, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है। इनमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।