कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिस सियासत तेज हो गई है। जहां खड़गे के इस बयान पर बीजेपी कांग्रेस को घेर रही और हिंदू विरोधी करार दे रही है तो वहीं कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी कांग्रेस अध्यक्ष एवं राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे का जलाभिषेक करें राहुल गांधी
कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी को अब चुनाव में शिव मन्दिर जाने की कोई जरूरत नहीं है, घर में ही “ज्योतिर्लिंग” प्रकट हो गया, कांग्रेस के सभी नेताओं को अब हर सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे जी का अभिषेक करना चाहिये और कम से कम एक लोटा जल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को टैग भी किया।
संभल हिंसा पर सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं आगे कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य कृष्णम ने संभल हिंसा पर सदन में चर्चा की मांग को लेकर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, जिन लोगों ने वहां दंगा कराया अब वो संसद में भी दंगल करवाने की कोशिश कर रहे हैं। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि, यूपी के संभल में दंगा करवाने वाले, अब संसद में भी दंगल करवाना चाहते हैं। आपको बता दें कि, आचार्य कृष्णम ने इससे पहले भी संभल हिंसा का अंतर्राष्ट्रीय साजिश करार देते हुए कहा था कि, संभल को बदनाम करने की साज़िश है। यहां भगवान कल्कि का अवतार होना है।
मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान...
आपको बता दें कि, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते एक हुए जनसभा में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग पर विवादित बयान दिया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने नाम का मतलब बताते हुए कहा कि, 'मैं हिंदू हूं, मेरा नाम मल्लिकार्जुन है, मैं 12 ज्योतिर्लिंगों में एक पवित्र ज्योतिर्लिंग भी हूं। मेरे पिताजी ने मेरा नाम ऐसा रखा है।
Comments (0)