नई दिल्ली, राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान हंगामा किए जाने पर सदन के सभापतिजगदीप धनखड़ विपक्षी दलों पर भड़क गए। किसानों के मुद्दों को लेकर विपक्ष के नारेबाजी करने पर धनखड़ ने कहा कि विपक्ष सिर्फ मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है और ड्रामा कर रहा है। उन्होंने कहा कि 'मगरमच्छ के आंसू' से किसानों का हित नहीं पूरा होगा।
सभापति धनखड़ ने कहा कि सदस्यों द्वारा पहले दिए गए नियम 267 के नोटिसों में से कोई भी किसानों के मुद्दों से संबंधित नहीं था। राज्यसभा में कांग्रेस सांसदों ने किसानों के मुद्दों को लेकर हंगामा किया।