कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मनीष तिवारी ने आज यानी की शनिवार को कहा कि, सत्तारूढ़ बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2024 में हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि कल संपन्न हुए आम चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने उनके खिलाफ अपना गुस्सा दिखाया है। मनीष तिवारी ने आगे कहा कि, पहले चरण के मतदान से एक बात साफ हो गई है कि, इन चुनावों में NDA-BJP को करारी हार मिल रही है।
मनीष तिवारी ने कहा कि, उस समय, भारत ने एक लोकतांत्रिक राज्य व्यवस्था को चुना और इसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में मजबूत किया।