कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के शीर्ष नेता बीएस येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) ने आज बड़ी मुश्किल का सामना किया है। येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) को ले जाने वाले हेलिकॉप्टर को हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान एक बहुत बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। जैसे ही हेलिकॉप्टर लैंडिंग जोन के पास पहुंचा, हेलीपैड पर फैली प्लास्टिक की थैलियां और कचरा उड़ना शुरू हो गया, जिससे लैंडिंग बेहद मुश्किल हो गई।
कूड़े से घिरा B. S. Yediyurappa का हेलिकॉप्टर
कलबुर्गी के जेवरगी में जिस जगह येदियुरप्पा का हेलीकॉप्टर लैंड होना था, वहां एक बड़ी लापरवाही मिली। जेवरगी के एक फार्म हाउस की जमीन को ही हेलिपैड के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंडिंग करने लगा था, वहां मौजूद कूड़ा उड़ने लगा और पायलट को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां तक की हेलीकॉप्टर हिचकोले खाता भी दिखाई दे रहा था।
#WATCH | Kalaburagi | A helicopter, carrying former Karnataka CM and senior leader BS Yediyurappa, faced difficulty in landing after the helipad ground filled with plastic sheets and waste around. pic.twitter.com/BJTAMT1lpr
— ANI (@ANI) March 6, 2023
हेलीपैड पर सफाई के बाद हुई लैंडिंग
हैलीकॉप्टर को इसके बाद कुछ समय के लिए लैंड करने से रोक दिया गया और उसे आसमान में ही उड़ने दिया। आनन-फानन में अधिकारियों द्वारा जगह पर सफाई करवाई गई और उसके बाद हेलीकॉप्टर को लैंड कराया गया। आपको जानकारी के लिए बता दें की येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) विजय संकल्प रैली में शामिल होने के लिए यहां आए थे। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी अपनी जी जान लगाए है। राज्य में अमित शाह से लेकर कई बड़े नेता रैलियां कर चुके हैं।
Comments (0)