राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ब्रिटिश पार्लियामेंट में दिए बयान पर देश में लगातार सियासत देखने को मिल रही है। बीजेपी के निशाने पर आए राहुल गांधी को अब अपनों ने भी घेर लिया है। अशोक गहलोत के मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर कई तल्ख टिप्पणी की हैं।
Rahul Gandhi इटली को अपनी मातृभूमि मानते हैं
अनिरुद्ध सिंह के बयान के बाद सियासी गलियारों में जोरदार हलचल मच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनिरुद्ध ने उन पर कथित रूप से विदेशी धरती पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया है। अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, वह ( राहुल गांधी) झक्की और सिरफिरा हो गया है जो दूसरे देश की संसद में अपने देश का अपमान करते हैं। शायद वह इटली को अपनी मातृभूमि मानते हैं।
ये भी पढ़ें - dewas news : जीवित हुई होली पर रंगोली बनाए जाने की रियासतकालीन परंपरा, कला कृतियों को देखने उमड़ा शहर
राहुल ने किया देश का अपमान
अनिरुद्ध ने आगे लिखा कि, इटली के माफिया भारत में जमीन हड़प रहे हैं। आपको बता दें कि, मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह अक्सर विवादों में रहे हैं और वह खुले तौर पर सचिन पायलट का समर्थन करते हैं। अनिरुद्ध ने ट्वीट कर लिखा कि, हमारी संसद के माइक खामोश हैं। जो दूसरे देश की संसद में अपने देश का अपमान करता है या शायद वह इटली को अपनी मातृभूमि मानते हैं।
क्या वह भारत में यह सब बकवास नहीं बोल सकते हैं?
वहीं अनिरुद्ध ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि, क्या वह ( राहुल गाधी ) भारत में यह सब बकवास नहीं बोल सकते हैं? या वह जैनेटिक रूप से विदेशी धरती को ही तरजीह देते हैं?वहीं कुछ कांग्रेसी नेताओं ने इसकी आलोचना भी की है।
ये भी पढ़ें - Manoj Tiwari ने AAP पर बोला हमला, बोले- ‘केजरीवाल मनीष सिसोदिया को मारने की साजिश रच रहे हैं’
Comments (0)