आज पूरे देश में, खासकर बिहार में होली को लेकर काफी उत्साह है। इस बीच पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) होली को लेकर सुर्खियों में हैं। तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया था कि वे इस बार लठमार होली खेलेंगे। तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) आज होली के उपलक्ष्य में 'लठ मार होली' खेल रहे हैं। तेज प्रताप यादव कृष्णा के रूप में होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उसी समय, उन्होंने दिल्ली में अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की। बातचीत के दौरान लालू प्रसाद यादव ने देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Tej Pratap Yadav ने ख़ास अंदाज में खेली लठ मार होली
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। होली को लेकर इस बार तेज प्रताप यादव ने खास तैयारी की थी। तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लोगों को होली के दिन 'लठमार होली' खेलने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने इसका आयोजन पटना के तीन स्ट्रैड रोड में किया है। वहीं, होली के दिन तेज प्रताप यादव का एक अलग ही रूप देखने को मिला। इस दौरन उन्होंने मीडिया के सामने पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से वीडियो कॉल कर बात की। इसके साथ ही वहां खूब ढोल नगाड़े भी बज रहे थे।
#WATCH बिहार: बिहार सरकार में मंत्री व RJD नेता तेज प्रताप यादव ने होली खेली, इस दौरान उन्होंने दिल्ली में मौजूद पिता लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल पर बात की। बातचीत के दौरान लालू प्रसाद यादव ने देशवासियों को होली शुभकामनाएं दी।#Holi2023 pic.twitter.com/F9XkuQ4D6Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2023
लालू यादव की खास होली पूरे बिहार में है प्रचलित
वहीं, होली के दिन पूरे बिहार के लोगों की नजर राबड़ी आवास पर टिकी रहती है।आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की खास होली पूरे बिहार में काफी फेमस है। लालू यादव अनोखे अंदाज में होली मनाते थे। लालू यादव ठेठ गंवई अंदाज और पर्व त्योहार मनाने का तरीका भी कुछ अलग होता है। होली के दिन समाज के हर तबके के लोग लालू यादव के यहां पहुंचते थे। इस दिन वहां रंग गुलाल खेला जाता था।
तमिलनाडु में लगा भाजपा को झटका, IT विंग के इतने पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी
Comments (0)