NIA raids : कोयंबटूर कार ब्लास्ट मामले (Coimbatore car blast case) में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कार्यवाही की है। NIA की टीम तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल की 60 अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर रही है। ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने वाले संदिग्धों को पकड़ने के लिए ये छापामारी की गई है।
बम धमाके की साजिश रच रहा था
गौरतलब है कि बीते साल दीपावली से एक दिन पूर्व कोयंबटूर के संगमेश्वर मंदिर के सामने कार में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। धमाके में 25 वर्षीय जमेशा मुबीन की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि जमेशा अपने अन्य साथियों के साथ दक्षिण भारत के कई इलाकों में बम धमाके की साजिश रच रहा था। पुलिस को उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला था। तलाशी के दौरान कोयंबटूर रेलवे स्टेशन का नक्शा, सिटी पुलिस कमिश्नर ऑफिस, कोयंबटूर कलेक्टरेट, रेस कोर्स और विक्टोरिया हाल के रोडमैप मिले थे। पुलिस का ये भी कहना था कि जमेशा ISIS के साथ संपर्क में था।
मुबीन एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट था
यह धमाका मारुति 800 कार में हुआ था। LPG सिलेंडर के बाद मुबीन संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मर गया था। पुलिस के अनुसार मुबीन एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट था। उससे 2019 में NIA के अधिकारियों ने आतंकी संपर्कों को लेकर पूछताछ की थी। उसका नाम इस धमाके के मुख्य आरोपियों में नामजद किया गया है।
Comments (0)