यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। राज्य के मुखिया ने आज यानी की गुरुवार को धर्म नगरी अयोध्या पहुंचे और उन्होंने संभल में उपद्रवियों से हमदर्दी जताने वालों पर तीखा प्रहार किया। सीएम योगी ने यहां रामायण मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि, संभल, अयोध्या और बांग्लादेश में हिंसा करने वालों का डीएनए एक ही है।
सीएम योगी ने यहां रामायण मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि, याद करो 500 साल पहले बाबर के आदमी ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था। संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी वही हो रहा है। तीनों की प्रकृति और उनका डीएनए एक ही है।
Comments (0)