Nagaland Oath Ceremony: नगालैंड विधानसभा की पहली महिला विधायक सलहौतुओनुओ क्रूस ने मंगलवार यानी 7 मार्च को मंत्री पद की शपथ ली। एनडीपीपी के नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली नगालैंड की सर्वदलीय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शिलांग में पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए।
सल्हौतुओनुओ क्रूस के शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। दो महिलाओं (साल्होतुओनुओ क्रूस और हेकानी जाखलू) ने पहली बार नगालैंड विधानमंडल जीता है। पश्चिम अंगामी सीट पर नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के सल्हौतोनुओ क्रूस ने निर्दलीय उम्मीदवार को सात मतों से हराया।
नेफ्यू रियो ने लगातार पांचवीं बार CM पद की ली शपथ (Nagaland Oath Ceremony)
नेफ्यू रियो ने लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वे राज्य में सर्वदलीय सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं जहां कोई विपक्षी दल नहीं होगा। टी आर जेलियांग, वाई पैटन ने नगालैंड (Nagaland Oath Ceremony) के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ला गणेशन ने रियो मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई।
Nine MLAs including G Kaito Aye, Jacob Zhimomi, KG Kenye, P Paiwang Konyak, Metsubo Jamir, Temjen Imna Along, CL John, Salhoutuonuo Kruse and P Bashangmongba Chang take oath as ministers in the Nagaland cabinet pic.twitter.com/QyQnCsDBl2
— ANI (@ANI) March 7, 2023
9 विधायकों ने ली शपथ
जी काइतो ऐ, जैकब झिमोमी, केजी केन्ये, पी पैवांग कोन्याक, मेत्सुबो जमीर, तेमजेन इम्ना अलोंग, सीएल जॉन, सलहौतुओनुओ क्रूस और पी बशांगमोंगबा चांग सहित 9 विधायकों ने नगालैंड कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली है। एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन ने हाल ही में खत्म हुए नगालैंड चुनाव (Nagaland Oath Ceremony) में 60 सीटों में से 37 सीटें जीतीं हैं।
मंगलवार को अमितशाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा, माणिक साहा लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Comments (0)