बिहार CM नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने (CM नीतीश) स्पष्ट शब्दों में कहा कि, हमारे पास इस तरह का कोई विचार नहीं है। पता नहीं आप लोगों को कहां से यह सुनने के लिए मिल जाता है।
बिहार में सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है - CM नीतीश
सीएम नीतीश ने कहा कि, बिहार में सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि, आप लोग बेकार की चिंता ना करें। कोई गलतफहमी नहीं रखें। आपको बता दें कि, राज्य में सियासी चर्चा है कि, नीतीश कुमार एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के साथ जा सकते हैं। उन्होंने पिछले दिनों इसको लेकर कुछ संकेत दिए हैं, लेकिन अब नीतीश कुमार ने इसे साफ मना कर दिया है।
ये भी पढ़ें - UP NEWS : योगी सरकार की घोषणा पर अखिलेश बोले – अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार
ED की रेड पर सीएम नीतीश का कटाक्ष
वहीं लालू परिवार पर हुई ED की छापेमारी पर सीएम नीतीश कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, जब भी मैं महागठबंधन के साथ होता हूं, तो CBI की रेड पड़ती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, मेरे महागठबंधन के साथ होने पर ही छापेमार कार्रवाई की जाती है।
मैं महागठबंधन के साथ होता हूं तो रेड
लालू परिवार पर हो रही CBI और ED की छापेमारी के सवाल सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, जब भी मैं महागठबंधन के साथ होता हूं, तो CBI की रेड पड़ती है। यह सिलसिला पिछले 5 सालों से जारी है। साल 2017 में भी रेड हुआ था क्या हुआ? अब फिर रेड हुआ है। सीएम ने कहा कि, ये सब तो होते रहता है। इसको लेकर अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - Conrad Sangma एक बार फिर बनें मेघालय के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के बीच शरू किया विभागों का बंटवारा
Comments (0)