एयर इंडिया ने पंजाब के यात्रियों को एक नई सौगात दी है। दरअसल, सैलानियों की सुविधा के लिए कंपनी ने 27 दिसंबर 2024 से अमृतसर से बैंकॉक और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। इस नई सर्विस से बेंगलुरु जाने वाले या पंजाब और चंडीगढ़ के टूरिस्टों को बैंकॉक जाने में आसानी होगी। ये सेवाएं हफ्ते में चार दिन उपलब्ध होंगी तथा Boeing 737 Max 8 जेट से उड़ान भरी जाएगी। यह कदम कनेक्टिविटी को बढ़ाने और यात्रा को और भी आरामदायक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
ये रहेगा शेड्यूल
अमृतसर से बैंकॉक के लिए सबसे पहली उड़ान सुबह 10:40 मिनट पर और दूसरी शाम 5:00 बजे रवाना होगी।
बैंकॉक से अमृतसर के लिए पहली फ्लाइट शाम 6:00 बजे और दूसरी रात 9:30 बजे उड़ान भरेगी।
बेंगलुरु से अमृतसर जाने के लिए सुबह 5:55 मिनट पर पहली और फिर दूसरी सुबह 9:20 मिनट पर रवाना होगी।
अमृतसर से बेंगलुरु के लिए रात 11:30 बजे और सुबह 2:45 मिनट पर रवाना होगी।
अमृतसर से बेंगलुरु जाने के लिए हफ्ते में 15 फ्लाइट रवाना होती हैं, जिसमें पहली फ्लाइट सुबह 6 बजे रवाना होती है।
Comments (0)