देश के वरिष्ठ पत्रकार और विचारक वेद प्रताप वैदिक (Ved Pratap Vaidik) का आज निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वेद प्रताप की अपने घर के बाथरूम में फिसलकर मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई और उन्हें गुरुग्राम के प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कश्मीर को लेकर दिया था विवादित बयान
वैदिक (Ved Pratap Vaidik) ने 2014 में पाकिस्तान के खूंखार आतंकी और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया था। जिसके बाद वे विवादों में घिर गए थे। उन्होंने कश्मीर को लेकर भी विवादित बयान दिया था। वैदिक ने एक पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर पाकिस्तान और भारत चाहें तो कश्मीर आजाद हो सकता है।
मैं ऐसी संसद पर थूकता हूं- Ved Pratap Vaidik
हाफिज सईद का इंटरव्यू लेने के बाद जब पूरे देश में हंगामा मच गया था, तो दो सांसदों ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर उनको गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस पर वैदिक ने टिप्पणी की थी, और कहा था, "दो सांसद ही नहीं पूरे 543 सांसद सर्वकुमति से एक प्रस्ताव पारित करें और मुझे फांसी पर चढ़ा दें। मैं ऐसी संसद पर थूकता हूं।"
जीवन के आखिरी मोड़ तक छपते रहे लेख
वेदप्रताप वैदिक (Ved Pratap Vaidik) ने कई सालों तक बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है। उन्होंने 10 साल पीटीआई-भाषा के संस्थापक-संपादक की जिम्मेदारी संभाली है। जीवन के आखिरी मोड़ तक उनके कई प्रमुख अखबारों में राजनीति और अन्य समाजिक विषयों पर लेख छपते रहे।
Comments (0)