UP NEWS - यूपी के आलू किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने 650 रुपए/क्विंटल की दर से आलू खरीदेगी की घोषणा की हैं। (UP NEWS) बता दें कि, पहले चरण में राज्य के 7 जिलों में आलू खरीदे केंद्र खोले जाएंगे। फर्रूखाबाद, मैनपुरी, कौशांबी, उन्नाव में खरीदी केंद्र खोले जाएंगे। एटा, कासगंज और बरेली में भी आलू क्रय केंद्र खुलेंगे। राज्य सरकार ने आलू भंडारण के लिए अधिकारियों को दिश- निर्देश दे दिए हैं।
अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार - अखिलेश यादव
राज्य की योगी सरकार की घोषणा के बाद विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर ट्वीट कर कहा कि, BJP सरकार में आलू किसान परेशान है। आलू की लागत लगातार बढ़ रही है। कम दाम मिलने से लागत निकालना मुश्किल है। भंडारण के लिए टोकन नहीं मिल रहा है। आगे अपने ट्वीट में सपा प्रमुख ने कहा कि, कोल्ड स्टोरेज के बाहर किसान रात बिता रहे। MSP की मांग बीजेपी सरकार निरंतर ठुकरा रही है। अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार।
यह समर्थन मूल्य किसान के लिए मजाक है - शिवपाल सिंह यादव
अखिलेश के बाद शिवपाल सिंह यादव ने भी आलू किसानों की समस्या को लेकर योगी सरकार पर निशाना दाग दिया। उन्होंने कहा कि, 650 रुपए/क्विंटल आलू खरीद का फरमान है। यह समर्थन मूल्य किसान के लिए मजाक है, 2500 रुपए/क्विंटल दर से किसान बीज खरीद रहा है। वो यहीं नहीं रुके शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, सरकार को प्रति पैकेट 1500 रुपए में खरीदना चाहिए। कम से कम लागत तो दे दो सरकार।
ये भी पढ़ें - EPFO: पीएफ खाताधारकों के लिए काम की खबर, हायर पेंशन स्कीम के लिए आवेदन की तारीख बढ़कर हुई 3 मई
Comments (0)