राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा भारत की घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त किए जाने के बाद ये मुद्दा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। तमाम नेता इस पर अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच उद्धव गुट के सीनियर नेता संजय राउत ने मोहन भागवत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर समय-समय पर चर्चा होती है। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि में गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा था कि, भारत की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) मौजूदा 2.1 के बजाए कम से कम तीन होनी चाहिए।
Comments (0)