राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें आम अधिवेशन में देवबंद के प्रमुख मदनी ने इस्लाम और हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिए हैं। उनके इन बयानों ने देश में एक नई बहस को जन्म दे दिया हैं। उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने पलटवार किया हैं। केंद्रीय मंत्री (Giriraj Singh)ने कहा कि, ये लोग जिन्ना की सोच वाले हैं, बंटवारे के वक्त इन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए था। बता दें कि, मदनी ने आदम को हिंदू और मुसलमान का पूर्वज बताया था।
मदनी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं - Giriraj Singh
मौलाना मदनी ने कहा था कि, ओम और अल्लाह एक ही हैं। उन्होंने मंच से यह भी कहा था कि, जब धरती पर कोई भी नहीं था तब मनु किसकी पूजा करते थे? मदनी के बयानों पर बीजेपी नेता जो अक्सर अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले गिरिराज सिंह भड़क गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मौलाना मदनी इस प्रकार के बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
हमारे ओम और शिव अनादि हैं
मदनी पर बरसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि, हमारे ओम और शिव अनादि हैं। हमारे कई ऋषि-मुनियों ने हजारों साल तपस्या की हैं। मुगलों ने हमारे पूर्वजों को ही तलवार के दम पर मुसलमान बनाया हैं। हमारे पूर्वजों ने गलती की। उन्होंने आगे कहा कि, ये लोग जिन्ना की सोच वाले हैं, बंटवारे के वक्त इन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए था।
भारतीय मुसलमानों के पास हिंदू DNA है
गिरिराज सिंह ने आगे बोलते हुए यह भी कहा कि, भारतीय मुसलमानों के पास हिंदू DNA है, क्योंकि वे इस्लामी शासन के काल में परिवर्तित हुए थे। यह सब केवल मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए कर रहे हैं। इस्लाम की उम्र केवल 1400 साल हैं, इससे पुराना तो ईसाई धर्म है। ईसाई धर्म 2200 साल पुराना हैं।
ये भी पढ़ें - Amit Shah: अदाणी मुद्दे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, कहा- बीजेपी के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं
Comments (0)