Cow Hug Day: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने गुरुवार को भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (Animal Welfare Board of India) की सलाह का सपोर्ट करते हुए कहा कि 14 फरवरी को काउ हग डे (Cow Hug Day) मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को गाय से प्यार करना चाहिए और उसे गले लगाना चाहिए। मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ये बहुत अच्छा फैसला है, गायों को गले लगाया जाना चाहिए। मैं पुरुषोत्तम रूपाला (Purushottam Rupala) जी के मंत्रालय के फैसले का स्वागत करता हूं। वहीं, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति (Union Minister Sadhvi Niranjana Jyoti) ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।
गाय के भीतर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास
साध्वी निरंजना ज्योति (Sadhvi Niranjana Jyoti) ने कहा कि गाय के भीतर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। मैं माननीय मंत्री जी का धन्यवाद करती हूं। गाय हमें जन्म से मृत्यु तक दूध देती है, हम उसका दूध पीते हैं। जन्म देने वाली मां रखती है।' हमें 9 महीने गर्भ में रखती है फिर जब हम उसे माता के रूप में पूजते हैं, तो गाय माता को क्यों नहीं? वैदिक परंपरा’ और गाय से मिलने वाले कई लाभों की बात करते हुए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने लोगों से 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने का आग्रह किया है, 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। पशु कल्याण बोर्ड ने एक बयान में कहा कि हम सभी जानते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे ‘कामधेनु’ और ‘गौमाता’ के रूप में जाना जाता है।
एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने कहा
एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने कहा कि, गाय के अपार लाभों के कारण उसे गले लगाने से भावनात्मक समृद्धि आती है। इसके साथ ही व्यक्तिगत और सामूहिक खुशी बढ़ती है। बयान में कहा गया है, “इसलिए सभी गौ प्रेमी 14 फरवरी को गौ माता के महत्व को ध्यान में रखते हुए, जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखते हुए गाय हग दिवस के रूप में मना सकते हैं।
Comments (0)