New Delhi: पूरे देशभर में आज होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। बता दें कि रंगों के इस पर्व पर सभी नेताओं देशवासियों को शुभकामनाएं (Holi 2023) दी। पीएम मोदी ने ट्वीटर पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा,'होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।'
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने ट्वीटर पर शुभकामना देते हुए लिखा , 'होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दी बधाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Holi 2023) ने होली के त्योहार की बधाई दी। राहुल ने ट्विटर पर लिखा कि होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।
अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रंगों के पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।
मल्लिकार्जुन खरगे ने दी बधाई
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने होली (Holi 2023) की बधाई देते हुए कहा कि होली, एकजुटता की भावना का उत्सव मनाती है और हमें रंगों की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है। यह लोगों को एक साथ लाने का त्योहार है और उनके बंधन को मजबूत करता है। होली के आनंदमय अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी होली के मौके पर लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं सभी को होली की हार्दिक बधाई देता हूं, होली हमेशा इस बात की प्रेरणा देता है कि किसी प्रकार की घृणा, ईर्ष्या अपने मन में किसी के प्रति न रखें। इस त्योहार में न जाति भेद है न वर्ग भेद है। छोटे, बड़े, हर वर्ग के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के नरसिंह भगवान शोभायात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती हैं। पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है, भारत की समृद्धिशाली संस्कृति का प्रतीक है। इधर, उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी लोगों ने होली का जश्न मनाया।
रक्षा मंत्री ने मनाया होली का जश्न
दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया।
Comments (0)