Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया में अतिक्रमणकारियों (Rajasthan News) की आज उस वक्त शामत आ गई जब सवाई माधोपुर विधायक और कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते और पुलिस बल के साथ बजरिया के बाजार में निकले और नगर परिषद के दस्ते ने मंत्री की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। मंत्री की मौजूदगी में नगर परिषद के दस्ते ने बाजार में सख्तीपूर्वक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा और बरसों से जमे अतिक्रमणों को खत्म करवाया। इस दौरान खास बात यह भी रही की समूची कार्रवाई के दौरान कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा और भारी संख्या में उनके समर्थक मौके पर मौजूद रहे। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में ही 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' चलाया गया तथा अतिक्रमण सख्तीपूर्वक हटाए गए।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया में अतिक्रमणकारियों की आज उस वक्त शामत आ गई जब सवाई माधोपुर विधायक और कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते और पुलिस बल के साथ बजरिया के बाजार में निकले और नगर परिषद के दस्ते ने मंत्री की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।