Jaipur: राजस्थान बोर्ड और सीबीएसई 12वीं (Rajasthan University) के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। और अब स्टूडेंट्स के कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसी के तहत राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएशन यानि UG कोर्सेज में 7000 से ज्यादा सीटों के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 1 जून से शुरू होने जा रही है। स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर 10 जून रात 12 बजे तक 12वीं की परसेंटेज के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईये आपको बताते हैं राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए क्या प्रक्रिया है...
जानें कब जारी होगी कटऑफ लिस्ट
राजस्थान बोर्ड और सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। और अब स्टूडेंट्स के कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।