Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan CM) ने आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान तिरुमला की पवित्र पहाड़ियों पर बने तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम ने परिवार सहित भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए. सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'भगवान वेंकटेश्वर की कृपा दृष्टि समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे, सभी का कल्याण हो, मंगल हो, मेरी यही कामना है।'
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान तिरुमला की पवित्र पहाड़ियों पर बने तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की।