Jaipur: राजस्थान में एक बार फिर से धरती (Rajasthan Weather Today) में तपन बढ़ रही है। लू के थपेड़े लोगों को आने वाले दिनों में काफी असहनीय होंगे। क्योंकि मौसम विभाग ने राजस्थान में आने वाले दिनों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर रखा है। प्रथम सप्ताह के दौरान राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने और दक्षिण भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के आठ शहरो में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। सर्वाधिक दिन का तापमान गंगानगर में 46.3 डिग्री तो वहीं जयपुर में सीजन का सबसे अधिक 44.1 डिग्री पारा दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं है।
राजस्थान में एक बार फिर से धरती में तपन बढ़ रही है। लू के थपेड़े लोगों को आने वाले दिनों में काफी असहनीय होंगे। क्योंकि मौसम विभाग ने राजस्थान में आने वाले दिनों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर रखा है।