Jaipur: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में भाजपा व पीएम मोदी के ‘अबकी बार 400 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दूसरे राज्यों में 42 जनसभा, रोड शो व सम्मेलन किए हैं। प्रवासी राजस्थानी व मारवाड़ी बाहुल्य राज्यों व लोकसभा सीटों पर प्रवासी सम्मेलनों को संबोधित किया।
सीएम भजनलाल ने इन कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
सीएम भजनलाल शर्मा अब तक झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, ओडिसा और महाराष्ट्र में प्रचार के लिए जा चुके हैं। इन राज्यों में मुख्यमंत्री ने रोड शो, नामांकन सभा, सामाजिक सम्मेलन, जनसभा, प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन, चाय पे चर्चा, समाज अभिनंदन समारोह, प्रवासी संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं।कई राज्यों में स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम भजनलाल का नाम
जिन राज्यों में प्रवासी राजस्थानियों का उद्योग व व्यापार में वर्चस्व है, वहां पर भाजपा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा की सर्वाधिक डिमांड कर रहे हैं। वहीं, कई राज्यों में भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में भी सीएम भजनलाल का नाम है। सीएम महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात राज्यों में भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। भाजपा आलाकमान ने भी सीएम को सबसे ज्यादा कार्यक्रम दिए हैं। सीएम शर्मा ने सबसे ज्यादा सभा व सम्मेलन तेलंगाना व महाराष्ट्र में किए हैं। तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर हैं। चंद्रशेखर विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान के संगठन महामंत्री थे।इन राज्यों में ज्यादा कार्यक्रम
तेलंगाना : सिकंदराबाद, मंथनी, कोदड़, हैदराबाद, कोठी, शम्शाबाद, मलकाजगिरी, थोर्रुर।महाराष्ट्र : पुणे, जालना, औरंगाबाद, संभाजीनगर, कलबादेवी, भयंदर, मुंबई, दईसर पूर्व।
पश्चिम बंगाल : श्रीरामपुरा, हुगली, रिशरा, हावड़ा, हावड़ा टाउन, कोलकाता उत्तर।
झारखंड : धनबाद, रांची, हजारीबाग।
हरियाणा : करनाल, बहादुरगढ़।
आंध्रप्रदेश : तिरुपति।