Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan News) इन दिनों देश के उन राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी रहते हैं। इस कड़ी में सीएम पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली जैसे राज्यों में दौरे के बाद अब तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सीएम अपने भाषण में मोदी की रीति नीति और उनके विकसित भारत के सपने के साथ राजस्थान सरकार के कामकाज पर भी बड़ा फोकस करते हैं। सीएम की कोशिश रहती है कि राजस्थानियों को उनकी मिट्टी से फिर से जोड़ा जाए। यही वजह है कि उन्होंने सभी प्रवासी राजस्थानियों को फिर से राजस्थान आकर उद्योग प्रारंभ करने का आह्वान किया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों देश के उन राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी रहते हैं।