Jaipur: जयपुर एसीबी की टीम ने वन विभाग के 5 कर्मचारियों को (Jaipur ACB) अरण्य भवन में 1 लाख 5 हजार रुपए के साथ पकड़ा है। एसीबी को सूचना मिली थी कि ये लोग बड़ी राशि किसी को देने जा रहे हैं। इस पर एसीबी ने पहले सूचना की जांच की। इसके बाद अरण्य भवन पहुंची। यहां कार से पहुंचे पांच कर्मचारियों को सर्च किया गया। इस पर एसीबी को इनके पास से 1.05 लाख रुपए मिले। इन रुपयों के बारे में कोई भी एसीबी को सही जानकारी नहीं दे पाया। इस पर एसीबी ने पांचों कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जयपुर एसीबी की टीम ने वन विभाग के 5 कर्मचारियों को अरण्य भवन में 1 लाख 5 हजार रुपए के साथ पकड़ा है। एसीबी को सूचना मिली थी कि ये लोग बड़ी राशि किसी को देने जा रहे हैं।