Bharatpur: भरतपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और दिव्या-अनिरुद्ध सिंह मामले (Vishvendra-Divya Singh Case) में भरतपुर एसडीएम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 28 मई दी है। गुरुवार को कोर्ट में इस विषय पर बहस हुई कि यह मामला इस कोर्ट में सुनवाई योग्य है या नहीं। बता दें विश्वेंद्र सिंह ने खुद के वरिष्ठ नागरिक होने का हवाला देते हुए पत्नी व बेटे से 5 लाख प्रति माह भरण पोषण मांगा था। साथ ही मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से दोनों पक्षों की ओर से मीडिया में बयान जारी कर अपने-अपने पक्ष रखे गए।
भरतपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और दिव्या-अनिरुद्ध सिंह मामले में भरतपुर एसडीएम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 28 मई दी है।