Jaipur: राजस्थान में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी (Rajasthan Weather Update) से जनवासी बेहाल है। आगामी दिनों में भी हीटवेव से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य में हीटवेव (लू) चलने का रेड अलर्ट भी जारी किया हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई गई है। लेकिन पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे आशंका है कि अगले हफ्ते में गर्मी से कुछ राहत मिले। प्रदेश के पश्चिमी राजस्थान के आठ शहरो में दिन और रात दोनों का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। सर्वाधिक दिन का तापमान बाडमेर में 46.5 डिग्री में दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं है।
राजस्थान में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से जनवासी बेहाल है। आगामी दिनों में भी हीटवेव से राहत मिलने के आसार नहीं है।