दिल्ली के बाद जयपुर में भी प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई जिसके बाद स्कूलों को खाली करवा लिया गया। सबसे पहले धमकी भरा मेल एमपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को मिला जिसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को इन्फॉर्म किया। मौके पर पुलिस और एटीएस कमांडो ने मोर्चा संभाला ही था कि पता चला जयपुर में ही माहेश्वरी स्कूल, विद्या आश्रम, सेंट टेरेसा सहित करीब 8 स्कूलों को भी ऐसा मेल भेजा गया है। इस ई-मेल में लिखा है, 'स्कूल की बिल्डिंग में बम है, जो कि कभी भी फट सकता है'. सुबह-सुबह इस धमकी भरे मेल को पढ़ होश उड़ गए. इसके बाद पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली करवा सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित जगह ले जाया गया।