Jaipur: सूर्यदेवता के तीखे तेवरों से राजस्थान (Rajasthan Heatwave) बेहाल है। दोपहर होते हुए मरुधरावासी घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए हैं। पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अगले 5 दिनों तक गर्मी से किसी तरह की कोई राहत मिलने के आसार नहीं है। ऐसे में राजस्थान के बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान तपती रेत और लू के थपेड़ों के बीच सीमा पर डटे पड़े है। वहीं राजस्थान की उत्तर-पश्चिमी सीमा के बीकानेर में तैनात एक जवान का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें जिले की तपती रेतीली जमीन पर बीएसएफ के जवान का अंडे उबाल कर खाने का वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है।
सूर्यदेवता के तीखे तेवरों से राजस्थान बेहाल है। दोपहर होते हुए मरुधरावासी घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए हैं। पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।