Jaipur: राजस्थान में गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। रविवार को 17 शहरों में दिन (Rajasthan Weather Update) का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। जयपुर में रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पहली बार तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। कल दिनभर आसमान साफ रहा। दोपहर में हल्की गर्म हवा भी चली। इससे पहले जयपुर में इस सीजन में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया था। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 9 मई तक राज्य में गर्मी और तेज होने की संभावना है। तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
राजस्थान में गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। रविवार को 17 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।