ट्रेन पूरी तरह रद्द रहेगी
- हनुमानगढ़ - सादुलपुर स्पेशल ट्रेन (04777) 13 मई को रद्द रहेगी।- सादुलपुर - हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन (04778) 12 मई को रद्द रहेगी।
- बीकानेर - रतनगढ़ स्पेशल ट्रेन (04855) 22 से 25 मई तक रद्द रहेगी।
ये ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन से आंशिक रद्द
- लुधियाना - चूरू स्पेशल ट्रेन (04744) 12 मई को लुधियाना के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। ऐसे में यह ट्रेन हिसार - चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी।- चूरू - लुधियाना स्पेशल ट्रेन (04745) 13 मई को चूरू के स्थान पर हिसार से संचालित होगी। ऐसे में यह ट्रेन चूरू-हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- हिसार - बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (14898) 22 से 24 मई तक हिसार से रावण होकर नापासर स्टेशन तक संचालित होगी। ऐसे में यह ट्रेन नापासर - बीकानेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- बीकानेर- चूरू स्पेशल ट्रेन (04831) 22 से 24 मई तक बीकानेर के स्थान पर नापासर से रवाना होगी। ऐसे में यह ट्रेन बीकानेर - नापासर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- रेवाड़ी - बीकानेर स्पेशल ट्रेन (04789) 22 से 24 मई तक रेवाड़ी से रवाना होकर नापासर स्टेशन तक संचालित होगी। ऐसे में यह ट्रेन नापासर - बीकानेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- बीकानेर - रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन (04790) 22 से 24 मई तक बीकानेर के स्थान पर नापासर से रवाना होगी। ऐसे में यह ट्रेन बीकानेर - नापासर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का रूट बदला
- हिसार - दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04352) रेलसेवा 13 मई को हिसार से रवाना होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग हिसार, भिवानी और रेवाड़ी होकर संचालित होगी।- श्रीगंगानगर - जयपुर स्पेशल ट्रेन (04705) 12 मई को श्रीगंगानगर से रवाना होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और सीकर होकर संचालित होगी।
इन ट्रेनों को किया गया रीशेड्यूल
- रेवाड़ी - बीकानेर स्पेशल ट्रेन (04789) 13 मई को रेवाड़ी से अपने निर्धारित समय से 25 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।- हिसार - जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन (14892) 13 मई को हिसार से अपने निर्धारित समय से 25 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
- जोधपुर - साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन (14821) 13 मई, 20 मई, 27 मई, 3 जून, 10 जून, 17 जून और 24 जून को जोधपुर से अपने निर्धारित वक्त 10.00 बजे के स्थान पर 2 घंटे 15 मिनट देरी से 12 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी।