Jaipur: राजस्थान (Rajasthan) में मई महीने में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। ऐसे में अब सरकार ने स्कूली स्टूडेंट्स को राहत देते हुए गर्मियों की छुट्टी समय से पहले शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत जयपुर जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज से नया सत्र शुरू होने तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (गर्मियों की छुट्टियां) शुरू कर दिया गया है।
राजस्थान में मई महीने में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।