Jaipur: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को कहा कि पहले दो चरणों के मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करने में देरी पर चिंता जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा ‘इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दलों को लिखे गए पत्र पर निर्वाचन आयोग की प्रतिक्रिया पूरी तरह से अनुचित है। गहलोत ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा ‘इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दलों को लिखे गए पत्र पर निर्वाचन आयोग की प्रतिक्रिया पूर्णत: अनुचित एवं अवांछित है।''
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि पहले दो चरणों के मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करने में देरी पर चिंता जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा ‘इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दलों को लिखे गए पत्र पर निर्वाचन आयोग की प्रतिक्रिया पूरी तरह से अनुचित है।