अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। दरअसल, कंपनी अब सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रही है। पिछले साल Meta ने WhatsApp के Status और Channels सेक्शन में विज्ञापनों की टेस्टिंग शुरू की थी। इस फैसले को लेकर कई यूजर्स ने नाराज़गी भी जताई, लेकिन आलोचनाओं के बावजूद कंपनी ने अपने कदम पीछे नहीं खींचे। अब सवाल यह है कि अगर यूजर्स पैसे नहीं देंगे तो क्या होगा और सब्सक्रिप्शन लेने पर कैसा अनुभव मिलेगा?
WhatsApp Ad-Free प्लान पर काम कर रहा
रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp के वर्जन 2.26.3.9 के कोड में कुछ नई स्ट्रिंग्स देखी गई हैं, जो स्टेटस और चैनल्स से विज्ञापन हटाने वाले सब्सक्रिप्शन की ओर इशारा करती हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संकेत साफ हैं कि WhatsApp Ad-Free प्लान पर काम कर रहा है।
पैसे देने पर कैसा होगा एक्सपीरियंस?
अगर यूजर WhatsApp पर विज्ञापन नहीं देखना चाहते हैं, तो उन्हें सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को Ad-Free एक्सपीरियंस मिलेगा, जबकि बिना पैसे दिए ऐप इस्तेमाल करने वालों को स्टेटस और चैनल्स में विज्ञापन देखने पड़ सकते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि सब्सक्रिप्शन की कीमत क्या होगी, इसमें कौन-कौन से फीचर्स शामिल होंगे और इसे कब लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सब्सक्रिप्शन केवल Status और Channels में दिखने वाले विज्ञापनों तक सीमित रहेगा, यानी WhatsApp के अन्य सेक्शन फिलहाल विज्ञापन-मुक्त ही रहेंगे।
Comments (0)