लखनऊ: उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। इस बार दोनों कक्षाओं को मिलाकर 51 लाख 98 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
5 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, हाईस्कूल की परीक्षा 5 फरवरी को हिंदी और प्रारंभिक हिंदी के पेपर से शुरू होगी। वहीं, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की परीक्षा भी इसी दिन हिंदी और सामान्य हिंदी विषयों के साथ शुरू होगी। इसके बाद 8 फरवरी से विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आगे बढ़ेंगी। बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम दिन 24 फरवरी को हाईस्कूल की कृषि और इंटरमीडिएट की कंप्यूटर संगणक विषय की परीक्षा के साथ एग्जाम समाप्त होंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट 2027
हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार दिया गया है:
परीक्षा तारीख विषय
5 फरवरी, शुक्रवार हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
8 फरवरी, सोमवार सामाजिक विज्ञान
9 फरवरी, मंगलवार मानव विज्ञान
10 फरवरी, बुधवार अंग्रेजी, इलेक्ट्रॉनिक शिल्प, AI आदि
12 फरवरी, शुक्रवार गृह विज्ञान
13 फरवरी, शनिवार गणित
15 फरवरी, सोमवार संस्कृत
17 फरवरी, बुधवार विज्ञान, संगीत वादन
18 फरवरी, गुरुवार कंप्यूटर, सिलाई
19 फरवरी, शुक्रवार वाणिज्य
20 फरवरी, शनिवार , उर्दू
22 फरवरी, सोमवार चित्रकला, रंजन कला
23 फरवरी, मंगलवार संगीत गायन, पालि, अरबी, फारसी
24 फरवरी, बुधवार कृषि
यूपी बोर्ड 12वीं की डेटशीट 2027
इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए जारी कार्यक्रम में सामान्य विषयों के साथ व्यावसायिक और कृषि से जुड़े विषय भी शामिल हैं।
परीक्षा तारीख प्रमुख विषय
5 फरवरी, शुक्रवार हिंदी, सामान्य हिंदी
8 फरवरी, सोमवार अंग्रेजी, व्यावसायिक विषय
9 फरवरी, मंगलवार नागरिक शास्त्र
10 फरवरी, बुधवार व्यावसायिक विषय (दूसरा पेपर), इतिहास
12 फरवरी, शुक्रवार व्यावसायिक विषय (तीसरा पेपर), जीव विज्ञान, गणित
13 फरवरी, शनिवार कृषि संबंधी विषय, अर्थशास्त्र
15 फरवरी, सोमवार संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, रस चयन विज्ञान
16 फरवरी, मंगलवार समाजशास्त्र, कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान, भूगोल
17 फरवरी, बुधवार व्यावसायिक विषय (चौथा पेपर), भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
18 फरवरी, गुरुवार कृषि अभियांत्रिकी, कृषि पशुपालन, चित्रकला, रंगकला
19 फरवरी, शुक्रवार व्यावसायिक विषय (पांचवां पेपर), मानव विज्ञान
20 फरवरी, शनिवार उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
22 फरवरी, सोमवार सामान्य आधारिक विषय, कृषि गणित एवं सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान
23 फरवरी, मंगलवार लेखाशास्त्र, पालि, अरबी, फारसी
24 फरवरी, बुधवार कंप्यूटर
51.98 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर 51 लाख 98 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
10वीं (हाईस्कूल): करीब 27.74 लाख विद्यार्थी
12वीं (इंटरमीडिएट): करीब 24.24 लाख विद्यार्थी
कुल: 51.98 लाख से ज्यादा विद्यार्थी
दो पालियों में होंगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए दो पालियां निर्धारित की गई हैं।
पहली पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है। परीक्षा से पहले विषयवार तारीख, पाली और केंद्र की जानकारी की जांच करना भी जरूरी होगा।