Stories By ramakant shukla
नवा रायपुर में कर्मचारियों से भरी चलती बस में लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार...
नवा रायपुर में महानदी भवन के पास कर्मचारियों से भरी चलती बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, आग की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
पटना में मां सीता महिला यूनिवर्सिटी को मंजूरी, बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय और नवादा में चीनी मिल को हरी झंडी...
बिहार कैबिनेट ने पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी। इसके साथ पशुपालकों को ब्याज पर 100% सब्सिडी, कोसी में 8 डेयरी परियोजनाओं और नवादा में 500 करोड़ से अधिक की चीनी मिल को भी स्वीकृति मिली।
कमलनाथ ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कहा- लोकतंत्र सबसे संकटकालीन दौर में...
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश की निर्वाचन प्रक्रिया बुरी तरह संदिग्ध होती जा रही है।
UP Weather: लखनऊ-कानपुर समेत 5 शहरों में बारिश, 41 जिलों में अलर्ट...
उत्तर प्रदेश में तीन दिन बाद फिर बारिश शुरू हो गई है और लखनऊ-कानपुर समेत कई शहरों में जलभराव की स्थिति बनी है।ललितपुर में गोविंद सागर बांध ओवरफ्लो है, जबकि प्रदेश में इस सीजन अब तक सामान्य से 6% कम बारिश दर्ज हुई है।
अग्निवीरों को MP सरकार का बड़ा तोहफा! पुलिस समेत 6 विभागों में 20% आरक्षण की तैयारी...
मध्यप्रदेश में अग्निवीरों के लिए वर्दीधारी सेवाओं में आरक्षण को लेकर नई तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार पुलिस समेत छह विभागों में अग्निवीरों के लिए 20% क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव पर काम कर रही है।
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर कप्तान...
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसकी कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे। माइकल ब्रेसवेल और एडम मिल्ने की वापसी हुई है, जबकि चोट के कारण रचिन रवींद्र और बेन सियर्स टीम से बाहर हैं।
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी...
उत्तरप्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम 18 IPS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जलझूलनी एकादशी ‘डोल ग्यारस’ पर कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं, भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि की कामना...
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जलझूलनी एकादशी और ‘डोल ग्यारस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने भगवान श्रीहरि विष्णु से सभी के मनोरथ पूर्ण होने और सुख, समृद्धि, खुशहाली व यश की कामना की।
प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, अब 14 जगह होगी जमीन की रजिस्ट्री...
रायपुर में प्रॉपर्टी खरीदने वालों की सुविधा के लिए 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी है।नए केंद्र शुरू होने के बाद 14 जगहों पर जमीन की रजिस्ट्री होगी और लोगों को भीड़ व लंबी दूरी की परेशानी से राहत मिल सकती है।
मां बगलामुखी मंदिर में रात 8 बजे बाद हवन पर रोक,आदेश जारी...
नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर के पास हादसे में 8 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने रात 8 बजे के बाद हवन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।तेज बारिश के दौरान बरसाती नाले में कार बहने से हादसा हुआ था, जिसमें तीन बच्चों समेत 8 लोगों की जान गई थी।
मंदसौर में दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, महिला-बच्ची की मौत, 17 घायल...
मंदसौर के लखमाखेड़ी के पास मिनी ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई।हादसे में महिला और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा...
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और उनके भविष्य से जुड़ी चुनौतियों पर बात की।उन्होंने ‘सिस्टम बनाम छात्र’ के मुद्दे पर चर्चा करते हुए छात्रों को जिज्ञासु, विनम्र, निडर, सहिष्णु और ईमानदार बताया।
राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ में Gen-Z से संवाद, शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक पर होगी चर्चा...
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर पहुंचे हैं, जहां वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है।
Global Trade में भारत की बढ़ती पकड़, 40 देशों से FTA, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया युवाओं को क्या मि...
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में करीब 40 देशों के साथ Free Trade Agreements किए हैं।उन्होंने दावा किया कि इन व्यापार समझौतों से भारतीय उद्यमियों के लिए नई साझेदारियां और बाजार खुल रहे हैं, साथ ही युवाओं के लिए करियर की नई संभावनाएं बन रही हैं।
RSS प्रमुख मोहन भागवत उज्जैन पहुंचे, स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित, ‘युवा धर्म संसद’ का करेंगे शुभारंभ...
RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत उज्जैन पहुंच गए हैं और शुक्रवार दोपहर तक शहर में रहेंगे।वे स्वयंसेवकों की विशेष बैठक को संबोधित करने के साथ ‘युवा धर्म संसद’ के उद्घाटन सत्र में भी शामिल होंगे।
‘सेवा के 25 साल’: CM डॉ.मोहन यादव ने PM मोदी के नेतृत्व की गिनाईं उपलब्धियां, बोले- वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान-सम्म...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा पर एक विस्तृत लेख लिखा है। इसमें उन्होंने मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के राजनीतिक सफर और विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की नीतियों व योजनाओं का उल्लेख किया है।लेख में विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, जनकल्याण, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, अंतरिक्ष और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा गया है।
गणेश चतुर्थी पर कमलनाथ ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की...
आज 14 सितंबर 2026, सोमवार को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
IG इरशाद वली के सख्त तेवर, अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस, फरार आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर...
सागर संभाग के नवागत IG इरशाद वली ने पदभार संभालते ही अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इसी बीच सागर जहरीली शराबकांड में फरार आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से देशी कट्टा, कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 416 मरीज, 134 एक्टिव, स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं, अस्पतालों में इलाज की व्...
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के अब तक 416 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें 134 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं और उनका इलाज जारी है।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, अस्पतालों में जांच और इलाज की व्यवस्था की गई है।
नाम इरशाद वली…अंदाज सख्त, सागर में IG ने पहले ही दिन दिखा दी अपनी धाक...
सागर में जहरीली शराब कांड के बाद 2004 बैच के IPS अधिकारी इरशाद वली ने IG का पद संभालते ही मैदान में उतरकर कार्रवाई का जायजा लिया।उन्होंने अवैध शराब से जुड़े मुख्य आरोपी के गांव और पत्थर खदान का दौरा किया, वहीं पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की।
छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक प्रवेश, खाली सीटों पर ही मिलेगा मौका...
छत्तीसगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर 2026 कर दी गई है।हालांकि, इस अवधि में प्रवेश सिर्फ उन्हीं संस्थानों में दिया जाएगा, जहां निर्धारित सीटें खाली हैं।
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना, जबलपुर-रीवा-सागर संभाग में मिली अहम जिम्मेदारी...
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 सितंबर 2026 को चार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में अधिकारियों को अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को दी जन्मदिन की बधाई...
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोहन भागवत के राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित जीवन को प्रेरणादायी बताया।
CG Weather Today: 10 सितंबर से बदलेगा मौसम, 11 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट...
छत्तीसगढ़ में 10 से 13 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है, जबकि 11 सितंबर को कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।गरज-चमक और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सत्य निकेतन PG हादसे के बाद एक्शन में सरकार, अवैध हॉस्टलों की होगी जांच...
सत्य निकेतन PG हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में अवैध निर्माण और PG-हॉस्टलों की जांच के निर्देश दिए हैं।MCD ने कार्रवाई तेज करते हुए 24 संपत्तियों पर तोड़फोड़ और 7 अवैध ढांचों को सील किया, जबकि हादसे में अब तक 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, नौकरी के लिए अधिकतम उम्र 45 साल...
9 सितंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई साय कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया गया। जिसमें उन्हें आवेदन की आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 कर दी गई। कैबिनेट के फैसलों की डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी।
अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 5 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, जवाब में जॉर्डन में US बेस पर दागीं 20 बैलिस्टिक मिसाइलें...
अमेरिका ने ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर हमला किया, जिसके बाद ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।जॉर्डन ने 18 मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया, जबकि अमेरिका ने ईरान द्वारा अपने युद्धपोत को निशाना बनाने की दो कोशिशों का दावा किया है।
भारी बारिश के बीच चंपावत में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, कांग्रेस पर लगाए जातिवाद फैलाने के आरोप...
चंपावत में भारी बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन पर सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर उत्तराखंड में जातिवाद फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और देवभूमि को बदनाम करने का आरोप लगाया।
Chhattisgarh Weather: बारिश थमते ही चढ़ा पारा, राजनांदगांव में 33°, यूपी के सिस्टम से अगले 2 दिन फिर बरसेंगे बादल...
छत्तीसगढ़ में पिछले 3-4 दिनों से बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई है, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33°C दर्ज किया गया।उत्तर प्रदेश में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने का अनुमान है।
इंदौर में चलती कार पर गिरा भारी पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, डेढ़ घंटे तक दबी रहीं, 2 घायल...
इंदौर में बारिश के दौरान सेंट्रल जेल के सामने चलती कार पर भारी-भरकम पेड़ गिरने से 75 वर्षीय राधा देवी सिंगी की मौत हो गई।हादसे में उनका पोता और पारिवारिक मित्र घायल हुए हैं, जबकि राधा देवी करीब डेढ़ घंटे तक कार के अंदर पेड़ के नीचे दबी रहीं।
रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीन डॉ. सुनील अग्रवाल का तबादला, डॉ. शशिधर गर्ग को मिली जिम्मेदारी...
मध्यप्रदेश के रीवा मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल का तबादला सतना मेडिकल कॉलेज कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह डॉ. शशिधर गर्ग को रीवा मेडिकल कॉलेज का नया डीन नियुक्त किया गया है।
नकली शराब मामले में CM डॉ.मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 5 अधिकारी सस्पेंड,1 अटैच...
सागर के बंडा क्षेत्र में नकली शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है।3 आबकारी अधिकारियों के बाद अब बंडा थाना प्रभारी और गूगरा चौकी प्रभारी भी निलंबित, जबकि एक अधिकारी को ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया गया है।
NSUI प्रदर्शन पर केस से गरमाई सियासत, कमलनाथ ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल...
छिंदवाड़ा PG कॉलेज में NSUI के प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद में कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज होने के बाद पूर्व CM कमलनाथ ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।कमलनाथ ने मामलों को 'फर्जी' बताते हुए NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी समेत कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
Janmashtami से पहले मथुरा में CM योगी का बड़ा सियासी संदेश, बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि ने कई आक्रमण सहे...
जन्माष्टमी से पहले मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि, सनातन परंपरा, काशी-अयोध्या और उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
पूर्व गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात,संगठन और समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा...
पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की।मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े विषयों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘सिर्फ रील के नेता’, कहा- अनाप-शनाप बयानबाजी उनकी ...
ऊना दौरे पर पहुंचे हमीरपुर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन्हें ‘रील का नेता’ बताया।उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस हर मुद्दे में जाति-धर्म को लाने की कोशिश करते हैं, साथ ही नेपाल में फंसे सुखविंदर रतन के परिवार से मुलाकात की।
हिमाचल सरकार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का हमला, बोले- ‘गारंटियों के बाद अब लॉटरी से सपने बेच रही कांग्...
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल सरकार की प्रस्तावित लॉटरी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।पूर्व केंद्रीय मंत्रीअनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा लॉटरी व्यवस्था का पंचायत स्तर तक विरोध करेगी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इसके संभावित नुकसान के प्रति जागरूक करेंगे।
रीवा-सतना में बाढ़ से हालात गंभीर, 700 लोगों का रेस्क्यू, CM डॉ.मोहन यादव बोले- हर प्रभावित तक पहुंचे मदद...
रीवा-सतना में लगातार बारिश के बाद बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच करीब 700 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।CMडॉ. मोहन यादव ने राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा, पानी और कपड़ों की व्यवस्था के निर्देश दिए और कहा कि संकट में फंसे हर व्यक्ति तक तत्काल मदद पहुंचाना प्राथमिकता है।
CM डॉ. मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा, अधिकारियों के साथ की आपात बैठक...
मध्यप्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश और बाढ़ से बने हालात के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल अपना कार्यक्रम बदला। उन्होंने 29 अगस्त की शाम के सभी कार्यक्रम रद्द किए और नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे।रीवा में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति को लेकर आपात बैठक की।
मध्यप्रदेश में ढाई लाख पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में लगेंगे रोजगार मेले, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान...
मध्यप्रदेश सरकार आने वाले दो वर्षों में ढाई लाख सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। साथ ही प्रदेशभर में युवा संगम और रोजगार मेलों का आयोजन कर कंपनियों के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।सरकार ने 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला किया है और पहली बार युवा बजट पेश करने की तैयारी है।
छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 18 जिलों में बिजली-गरज और तेज हवा का अलर्ट...
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है और 18 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, बारिश के साथ 30 से 40 KMH की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है।अगले 24 घंटे में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगह भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।
UP Cabinet: युवाओं को बड़ा तोहफा, 25 लाख मुफ्त टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी,MBBS इंटर्न्स का भत्ता भी बढ़ा...
योगी कैबिनेट ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख मुफ्त टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पात्र युवाओं को डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी सेवाओं का लाभ मिलेगा।इसके साथ ही एमबीबीएस इंटर्न्स का मासिक भत्ता 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है।
रायपुर में BJP की बड़ी बैठक, CM साय समेत पूरा मंत्रिमंडल मौजूद, जिलों के कामकाज की समीक्षा...
रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई है, जिसमें CM विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं।बैठक में प्रभारी मंत्रियों के जिलों में सरकार के कामकाज, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और सत्ता-संगठन के बीच समन्वय की जिलेवार समीक्षा की जा रही है।
महिलाओं को रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे CM साय...
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। योजना के तहत राज्य की करीब 68 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
नौकरी के इंतजार में करोड़ों युवा, कमलनाथ बोले- सरकारी पद खाली रखना बेरोजगारी बढ़ने की बड़ी वजह...
पूर्व CM कमलनाथ ने केंद्र सरकार की नौकरियों में खाली पदों और सार्वजनिक उपक्रमों में बढ़ती ठेका व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की नौकरियों में खाली पद 2015 के 4.2 लाख से बढ़कर 2025 में 8.24 लाख हो गए हैं।
लॉर्ड्स में भारत की शानदार जीत से गदगद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, माजिद मग्रे की तूफानी पारी की जमकर तारीफ...
भारत की मिश्रित दिव्यांग क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड को 118 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कप्तान माजिद मग्रे की 19 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।
MP में 6 महीने पुरानी ₹104 करोड़ की सड़क बही, UP के 19 जिलों में बाढ़,उत्तराखंड में हाईवे बंद...
मध्यप्रदेश में 6 महीने पहले बनी ₹104 करोड़ की सड़क बारिश में बह गई, जबकि UP के 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी के 84 घाट जलमग्न हैं और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के कारण गंगोत्री हाईवे समेत 80 सड़कें बंद हैं।
NTA की बड़ी कार्रवाई, जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड,49 छात्रों की परीक्षा फिर होगी...
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर हुई गंभीर अव्यवस्था के मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कड़ा कदम उठाया है। NTA ने परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी M/s Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd. को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही नोटिस का संतोषजनक समाधान होने तक Eduquity का NTA के साथ पैनल तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी, आंधी, बारिश और बिजली का खतरा...
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा है।