नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जन्मदिन पर बधाइयां मिल रही हैं। भाजपा नेता तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और इंदु गोस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
तरुण चुघ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को दी बधाई
भाजपा नेता तरुण चुघ ने एक्स पर पोस्ट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”तरुण चुघ ने आगे उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को दी बधाई
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माता नैना देवी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
इंदु गोस्वामी ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
इंदु गोस्वामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “लोकसभा हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।”
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जताया आभार
जन्मदिन के अवसर पर मिली शुभकामनाओं के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया।