रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हर घर में नई उम्मीदों और खुशियों का प्रकाश लेकर आए। मुख्यमंत्री ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
आशा, विश्वास और सद्भाव का उत्सव है दीपावली
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।
छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख-शांति की कामना
मुख्यमंत्री ने कामना की कि दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए। उन्होंने यह भी आशा जताई कि प्रदेश विकास और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करे।