भोपाल। प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौंपी गई है।मुख्यमंत्री के सख्त तेवर के बाद लिए गए इस फैसले में योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और जनप्रतिनिधियों से समन्वय में कमी बरतने वाले कम अवधि की पदस्थापना वाले कलेक्टरों को भी हटा दिया गया है।




पन्ना और बालाघाट में अनुभवी कलेक्टर
शासन ने पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना के भू-अर्जन और बालाघाट में स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियों से निपटने के लिए अनुभवी कलेक्टरों को पदस्थ किया है।
मंत्रालय में भी बड़ी जिम्मेदारियां बदलीं
बेहतर परफॉर्मेंस और विभागीय पकड़ का इनाम देते हुए सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।GIS की तैयारियों के मद्देनजर उद्योग विभाग को सुदृढ़ किया गया है। लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्योग विभाग को स्वतंत्र सचिव मिला है, वहीं उद्योग विभाग को नया सचिव मिला है। कुमार पुरुषोत्तम को पूर्णकालिक MSME आयुक्त बनाया गया है और उन्हें अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ ACS के रूप में रश्मि शमी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसंपर्क विभाग में सचिव के तौर पर अतिरिक्त प्रभार मिलने से भरत यादव का कद बढ़ गया है।
दो कलेक्टर हटाए गए
मूंग खरीदी आंदोलन में प्रभावी कार्रवाई न करने के कारण हरदा एवं नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के जिला कलेक्टरों को अल्प कार्यकाल के बाद ही हटा दिया गया है।