भोपाल डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली कई पीढ़ियों को देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता रहेगा।
मेजर सोमनाथ शर्मा की पुण्यतिथि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया नमन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मेजर सोमनाथ शर्मा के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक्स पर किया पोस्ट
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने पोस्ट में लिखा, "देवभूमि हिमाचल के वीर सपूत, भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर करबद्ध नमन।"उन्होंने आगे कहा कि मेजर सोमनाथ शर्मा का बलिदान आने वाली कई पीढ़ियों को देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने की प्रेरणा देता रहेगा।