भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 3 नवंबर को करीब 45 इलाकों में बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते कई इलाकों में 3 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में अशोका गार्डन, ऐशबाग, सुभाष कॉलोनी, कान्हाकुंज, बंजारी, सागर कुंज, फाइन एवेन्यू, भूमिका रेजीडेंसी, अशोक विहार और वल्लभ नगर समेत कई इलाके शामिल हैं। ऐसे में बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लेना बेहतर होगा।
किस इलाके में कितने बजे होगी बिजली कटौती?
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मालवीय नगर, एमएलए रेस्ट हाउस, अमृतपुरी, गोपाल नगर, निर्मल नगर, नागार्जुन, सुरभि लाइफ स्पेस, दीप मोहिनी फेस-3, सुख सागर, बालाजी नगर, इस्लामपुरा, भोईपुरा और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
शिर्डीपुरम, गणपति एन्क्लेव, सिग्नेचर क्राउन, भूमिका रेजीडेंसी, फाइन एवेन्यू, सागर कुंज, बीमा कुंज, बंजारी ए सेक्टर, क्वालिटी होम्स, कान्हाकुंज और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
अशोक विहार, अशोक सम्राट, अंत्योदय नगर, अशोका गार्डन, नगर निगम कॉलोनी, दशमेश नगर, बाग उमराव दूल्हा, इंदिरा कॉलोनी, ऐशबाग, महामाई का बाग, बरखेड़ी फाटक, सुभाष कॉलोनी के ए, बी और सी सेक्टर, सुभालय नगर, सुंदर नगर और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- गैलेक्सी कॉलोनी, आस्था कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
- दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
- वल्लभ नगर, भीम नगर और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।
बिजली कंपनी का मेंटेनेंस कार्य रहेगा जारी
बिजली कंपनी द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में रखरखाव का काम किया जाएगा। इसी वजह से तय समय के अनुसार बिजली सप्लाई बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें तथा पानी और बिजली से जुड़े जरूरी काम कटौती से पहले पूरे कर लें।