लखनऊ | दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश के करीब 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर की सुविधा देने के लिए सब्सिडी की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत करीब 1,500 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।
शाम 4 बजे लोकभवन में होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए मुफ्त सिलेंडर की सब्सिडी जारी की जाएगी।
1.89 करोड़ परिवारों को मिलेगा लाभ
सरकार की इस पहल से प्रदेश के करीब 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है। सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे वे दिवाली के अवसर पर LPG सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। त्योहार से पहले सरकार के इस कदम को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।