रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज यानी 3 नवंबर को समापन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान अमित शाह नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
रायपुर में करीब 5 घंटे रहेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करीब 5 घंटे रायपुर में रहेंगे। इस दौरान वे दो लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह दोपहर 3:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लिए रवाना होंगे।दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचकर शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे।शाम 5:55 बजे उनके राज्योत्सव मैदान पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वे शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।
विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण
अमित शाह नवा रायपुर के पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को राज्योत्सव के प्रमुख आयोजनों में शामिल किया गया है।पार्क के लोकार्पण के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राज्योत्सव मैदान पहुंचकर समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।
राज्य अलंकरण से सम्मानित होंगी प्रदेश की विभूतियां
राज्योत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ की अलग-अलग प्रतिभाओं और विभूतियों को राज्य अलंकरण प्रदान किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।इस आयोजन के जरिए प्रदेश की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा।
राज्य स्थापना दिवस के उत्सव का होगा समापन
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन अमित शाह की मौजूदगी में होगा। समारोह में राज्य की उपलब्धियों, लोक संस्कृति और प्रतिभाओं को सम्मानित करने पर विशेष जोर रहेगा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे।