उत्तराखंड के खूबसूरत विंटर डेस्टिनेशन Auli की बर्फीली वादियों में पिछले 4 दिनों से आयोजित विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स 2026 का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को शीतकालीन कुंभ के रूप में आयोजित किया गया जिसमें देश भर के एथलीटों ने हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीकेटीसी उपाध्यक्ष Rishi Prasad Sati और आईजी ITBP माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट औली साथ ही GM गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल मोमेंटो और नगद पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही भगवान हरि नारायण प्रभु का महा प्रसाद भी खिलाड़ियों को भेंट किया गया। समापन समारोह में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल ने अपनी लोक धुनों से समा बांध दिया। उनके सुपरहिट गीत जैसे संगीत हम छा तेरा लाल जिया कोरी कोरी फ्यूलाडीया आदि ने स्की एथलीटों और GMVN के अधिकारियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया और समारोह में उत्सव का माहौल बना रखा।
खेलों के प्रदर्शन की बात करें तो नेशनल विंटर गेम्स औली में सबसे ज्यादा 17 पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश की टीम चैंपियन बनी। अल्पाइन स्कीइंग में आंचल ठाकुर को दो गोल्ड जीतने पर बेस्ट एथलीट चैंपियन का खिताब भी मिला। प्रशासन और आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल खेलों को बढ़ावा देना है बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन और विंटर खेलों के लिए औली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी है। चार दिनों तक चले इस उत्सव ने खिलाड़ियों अधिकारियों और दर्शकों सभी को उत्साहित और आनंदित किया। समापन समारोह के दौरान आयोजकों ने भविष्य में और अधिक बड़े स्तर पर विंटर खेल आयोजन करने की योजना की भी घोषणा की जिससे उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन और खेलों को नई दिशा मिले।
Comments (0)