छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर आने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) सहित 5000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया के संचालन के लिए राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को अधिकृत किया है। विभाग की ओर से भर्ती से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और प्रस्ताव व्यापम को सौंप दिए गए हैं।
लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा चयन
इन सभी पदों पर चयन प्रक्रिया व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह निर्णय राज्य के शासकीय स्कूलों में लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के उद्देश्य से लिया गया है।शिक्षा विभाग के इस कदम से प्रदेशभर के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
अलग-अलग योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
इस भर्ती अभियान में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इससे अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा।भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जारी की जाएगी।
Comments (0)