लखनऊ | उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया गया कि बृजेश पाठक ने केशव प्रसाद मौर्य को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई। इस दौरान उनके चेहरों पर दिखी मुस्कान को भी सियासी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भी मिले बृजेश पाठक
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भी मुलाकात की। वह उनके आवास पहुंचे और उन्हें दीपावली की बधाई दी। इन मुलाकातों के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच चर्चा होने की बात सामने आई है। इसके अलावा 12 दिसंबर को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भी बातचीत हुई।

2027 में भाजपा की सरकार बनने का दावा
दोनों डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हालांकि, इन मुलाकातों के राजनीतिक मायने को लेकर चर्चाएं जारी हैं।