उज्जैन: उज्जैन में बुधवार शाम एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। पुरानी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बगड़िया टावर के नीचे बने एमपी मेडिकल स्टोर में शाम करीब 4 बजे आग लगी। दुकान का शटर बंद होने के कारण धुआं वेंटिलेशन चैंबर के रास्ते ऊपर बने फ्लैट्स तक फैल गया। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई और कई लोग अंदर फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, SDRF और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान स्थानीय युवकों ने भी लोगों को बचाने और आग बुझाने में मदद की।
मेडिकल स्टोर से शुरू हुई आग, फ्लैट्स में भरा धुआं
जानकारी के मुताबिक, बगड़िया टावर के निचले हिस्से में स्थित एमपी मेडिकल स्टोर में आग लगी थी। दुकान का शटर बंद होने के कारण धुआं बाहर निकलने के बजाय वेंटिलेशन चैंबर से ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गया। इससे बिल्डिंग के फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।आग और धुएं के बीच करीब 15 लोग बिल्डिंग में फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
क्रेन और सीढ़ियों की मदद से निकाले गए लोग
ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए क्रेन और सीढ़ियों की मदद ली गई। पेंटर्स ने भी झूले और सीढ़ियों के सहारे लोगों को बाहर निकालने में सहयोग किया।इस दौरान नगर निगम के फायरमैन ने कैंसर से पीड़ित एक महिला और उनकी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दो अन्य महिलाओं को बचाने के लिए वे दोबारा बिल्डिंग में दाखिल हुए, लेकिन अंदर घना धुआं होने के कारण उनका दम घुटने लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। टीम के अन्य सदस्यों ने उन्हें बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। कुछ युवकों ने दुकानों के शटर तोड़कर अंदर पानी डाला, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
फायर ब्रिगेड, पुलिस, SDRF और नगर निगम की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्क्यू के दौरान कुल 50 लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। इनमें धुएं के कारण फंसे करीब 15 लोग भी शामिल थे।धुएं की वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
रेस्क्यू के दौरान फायरमैन हुए बेहोश
फायरमैन अभिषेक तिवारी ने बताया कि वे लोगों को बचाने के लिए बिल्डिंग के अंदर गए थे। इस दौरान उन्होंने कैंसर पीड़ित महिला और उनकी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला।इसके बाद नीचे की मंजिल पर दो महिलाओं के फंसे होने की सूचना मिली। उन्हें बचाने के लिए टीम दोबारा अंदर पहुंची, लेकिन घना धुआं होने के कारण दम घुटने लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। टीम के अन्य सदस्यों ने उन्हें संभाला और सुरक्षित बाहर निकाला।अभिषेक तिवारी नगर निगम में फायरमैन के पद पर कार्यरत हैं।
आग की घटना से इलाके में मचा हड़कंप
बगड़िया टावर में आग लगने की घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों से लेकर प्रशासनिक अमले तक ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया। समय रहते चलाए गए अभियान के चलते बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया।