भोपाल | केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर के वरिष्ठ नेताओं का भोपाल पहुंचना जारी है। इसी क्रम में भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में त्रयोदशी शांति भोज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों के कई वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
CM योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे भोपाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे भोपाल के वृंदावन गार्डन में आयोजित त्रयोदशी शांति भोज कार्यक्रम में शामिल होकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
देशभर के वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी
शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर राजनीतिक जगत से लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। त्रयोदशी कार्यक्रम में कई राज्यों के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बीच दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।