भोपाल | राजधानी भोपाल में गुरुवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे, दोपहर 3 बजे और शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ऐसे में संबंधित इलाकों के लोगों को पहले से जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद
- जहांगीराबाद बाजार
- सीआई कॉलोनी
- फक्करखाना
- बापू कॉलोनी
- यूनानी शिफाखाना
- कुम्हारपुरा
- अहीरपुरा
- अलकापुरी
- साकेत नगर
- बीडीए कॉम्प्लेक्स
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली कटौती
- पन्ना नगर
- देवकी नगर
- कमला नगर
- राजीव कॉलोनी
- विवेकानंद कॉलोनी
- हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर
- गैस राहत कॉलोनी
- सिल्वर स्टेट
- जैन कॉलोनी
- वर्धमान ग्रीन सिटी
- अहिंसा विहार
- झील नगर
- भवानी धाम फेस-2
- गीत बंगलो
- भवानी धाम
- मौलाना आजाद कॉलोनी
- प्रिंस कॉलोनी
- संजय नगर
- प्रभु नगर
- नियामतपुरा
- ईदगाह हिल्स
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित
- नरेला
- हनुमंत ग्राम-2
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में कटौती
- मंडी बैरागढ़
- संत कुंवर राम कॉलोनी
- भैंसाखेड़ी
- गौतम नगर
- फिरदोश नगर
- शीतल नगर
बिजली कटौती के दौरान संबंधित इलाकों में बिजली से जुड़े जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे अपने जरूरी काम और बिजली से चलने वाले उपकरणों की व्यवस्था पहले से कर लें।